प्रशांत बैरवा ने दानिश व रोहित बोहरा के साथ शेयर की सेल्फी

कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा की फेसबुक पोस्ट को लेकर कयासबाजी जारी है। बैरवा ने अपने फेसबुक पर दो कांग्रेसी विधायक दानिश अबरार व रोहित बोहरा के साथ अपनी सेल्फी डाली है और कैप्शन लिखा है... मच अवेटेड सेल्फी। दरअसल ये दोनों फोटो कांग्रेस में इसलिए चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही बैरवा ने बयान दिया था कि पायलट के साथ कुछ रायचंद थे जो बाद में जयचंद बन गए।

बैरवा ने कहा था कि वक्त आने पर वे सेल्फी के जरिए उनका खुलासा करेंगे। अब उन्होंने जब दानिश अबरार व रोहित बोहरा के साथ अपनी सेल्फी डाल दी है तो लोग उसे बैरवा के इस बयान से जोड़कर देख रहे हैं। काबिलेगौर है कि जब पायलट विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिल्ली चले गए थे तब दानिश अबरार व रोहित बोहरा भी दिल्ली में भी मौजूद थे।

इन्हें पायलट का बेहद नजदीकी भी माना जाता था। हालांकि बाद में ये दोनों जयपुर में गहलोत कैंप में लौट आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ