कूड़े के ढेर देख नप आयुक्त ने कर्मचारियों काे लगाई फटकार

नगर परिषद आयुक्त साेहन सिंह नरुका ने बुधवार सुबह शहर के शिवाजी पार्क कालाेनी व अग्रसेन सर्किल से लेकर नमन हाेटल तक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शिवाजी पार्क डिस्पेंसरी के पास सहित अन्य जगह खुले में कूड़ा पडा हुआ मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों काे सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दैारान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बाबूलाल गुप्ता भी उनके साथ थे। नगर परिषद में 1157 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 557 नगर परिषद के जबकि 600 ठेके के सफाई कर्मचारी हैं।

इसके बावजूद शहर में ठीक से सफाई नहीं हा़े रही है। बीमारी काे दावत देते जगह जगह कूड़े के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। काेराेना महामारी काे देखते हुए सरकार का स्वच्छता पर जाेर है। पीछे कई दिनाें से लाेगाें के द्वारा गंदगी काे लेकर नगर परिषद में शिकायतें की जा रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nap commissioner reprimands employees after seeing heaps of garbage


टिप्पणियाँ