भीतरी शहर में बढ़े कोरोना के मरीज, कई इलाके सील कर होमगार्ड तैनात किए

भीतरी शहर में कोरोना से बेखौफ होकर लोगों का आवागमन ज्यादा होने के कारण ये इलाका रेड जोन में बदल रहा है। भीमजी का मोहल्ला सहित इसके आसपास के इलाकों में 38 से ज्यादा कोरोना के मरीज आ चुके हैं और तीन जनों की मौत हो चुकी हैं।

यहां संक्रमण ज्यादा फैलने की आशंका के चलते दो दिन पहले बिस्सों का चौक में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, लेकिन सिर्फ 17 लोगों ने ही सैंपलिंग करवाई। लोग यहां पर सैंपल देने के लिए नहीं आ रहे हैं। इसके चलते सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने पुलिस के साथ भीमजी का मोहल्ला, जोशियों की कटखल, भजन चौकी, बोहरों की पोल, तापी बावड़ी, पुंगलपाड़ा, कबूतरों का चौक सहित कई इलाकों का पैदल घूमकर जायजा लिया।

सीएमएचओ ने बताया कि यहां पर 60 साल से ज्यादा उम्र के क्रॉनिक डिजीज वाले लोग ज्यादा हैं। वे टेस्ट करवाने के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। यहां पर कोरोना ज्यादा फैलने की आशंका है। इसके चलते पूरे इलाके को सील किया जा रहा है। यहां पर पहले होम गार्ड तैनात किए गए हैं। मंगलवार सुबह बेरिकेडिंग की जाएगी।

परकोटा व प्रतापनगर में कंटेनमेंट जोन घोषित
परकोटा जोन के इंसिडेंट कमांडर उदयभानु चारण ने भीतरी शहर के भीमजी का माेहल्ला एवं बनियाबाड़ा के क्षेत्र में कंटेनमेंट एवं बफर जोन घोषित किया है।

  • भीमजी का माेहल्ला क्षेत्र के कल्लों की गली, बिस्सों का चौक एवं बनियाबाड़ा क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा भजन चौकी से सीधा रास्ता भीमजी का माेहल्ला तक एवं बनावतों की गली से तापी बावड़ी चौक तक को बफर जोन घोषित किया है।
  • बनियाबाड़ा, जोशियों की कटखल तथा उसके बाहर का भीमजी माेहल्ले वाला रास्ता को कंटेनमेंट जोन एवं खांडा फलसा बैंक के सामने सीधा बनियाबाड़ा तक एवं आस्था भवन से होते हुए वापस भजन चौकी को बफर जोन घोषित किया है।
  • प्रतापनगर के इंसिडेंट कमांडर विकास राजपुरोहित ने आदेश जारी कर मकान नंबर बी-25 से बी-33 तक का एरिया यूआईटी काॅलोनी प्रतापनगर तथा महेंद्र खत्री का मकान मालियों का राजबाग सूरसागर को रोकथाम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित किया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona patients increased in inner city, sealing many areas and deploying homeguards


टिप्पणियाँ