अवैध बीयर-शराब बरामद, आरोपी फरार आबकारी टीम को विरोध झेलना पड़ा

आबकारी विभाग की टीम ने भुट्टों के चौराहे के पास दबिश देकर एक कार से बीयर के 9 कार्टन बरामद किए। वहीं टैक्सी से अवैध देसी शराब के 7 कार्टन बरामद किए। दोनों ही मामलों के आरोपी फरार हो गए।
जिला आबकारी अधिकारी भवानीसिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार शाम भुट्टों के चौराहे के पास अवैध शराब की सूचना मिली थी।

निरीक्षक राणुसिंह ने दबिश दी और एक कार को रोका। कार की तलाशी ली तो उसमें रखे बीयर के 9 कार्टन बरामद हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और आबकारी विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा मौका देखकर कार में सवार अभियुक्त पुरानी गिन्नानी निवासी रवि तंवर मौके से फरार हो गया।

जानकारी में सामने आया है कि रवि भुट्टों के चौराहे के पास एक होटल में अवैध रूप से बीयर सप्लाई करने पहुंचा था। इसी क्षेत्र में टीम ने एक टैक्सी से अवैध शराब के 7 कार्टन बरामद किए। आबकारी टीम ने दोनों वाहन और शराब-बीयर के कार्टन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ