अलवर- बहरोड़ स्टेट हाइवे पर हरसोरा थाना क्षेत्र के गांव आलनपुर के पास बुधवार देर शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। कार पलटने से उसमें सवार आबकारी विभाग में सुपरवाइजर की मौत हो गई। जबकि उसका साला तथा बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हरसोरा पुलिस ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह गुर्जर दौसा जिले के गांव पाटोली का रहने वाला था। वह अपने साले महेश के साथ कार से बहरोड़ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मृतक आबकारी विभाग में आरएसबीसीएल गोदाम में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत था।
हादसे में घायल महेश और बाइक सवार खेड़की वीरभान निवासी कालूराम तथा बलजीत का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद आबकारी के वृताधिकारी अधिकारी मदन सिंह गुर्जर, आरएसबीसीएल के मैनेजर तेज प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ