खाद्य सुरक्षा में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया वापस शुरू करने की मांग उठाई

भाजपा नेता व पूर्व बाल कल्याण समिति के सदस्य राकेश पंवार ने पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को कोविड के चलते राज्य सरकार ने मार्च माह से खाद्य सुरक्षा में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया वापस शुरू करने की मांग की। अब जब हर जगह कोविड में राहत दी जा रही है तो राज्य सरकार क्यो गरीबों के हक को अपडेट शुरू नही कर रही है। व राज्य सरकार को निर्देशित करने को कहा।

पत्र में बताया कि नाम नही जुड़ने से गरीबों व आमजन काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार की इस योजना का आम आदमी को लाभ नही मिल रहा है इसलिए समय रहते अपडेट की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ