कोरोना के चलते अब प्लेसमेंट भी ऑनलाइन हो रहे हैं। बड़ी- बड़ी कंपनियां फ़ोन और वीसी के जरिये स्टूडेंट्स को पैकेज ऑफर कर रही है। कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग ऑनलाइन ही करवा रही है ताकि प्लेसमेंट से अच्छा पैकेज मिल सके। जेईसीआरसी के डायरेक्टर अर्पित अग्रवाल ने बताया कि एक अमेरिकन कंपनी ने पिछले हफ्ते 2020- 21 बैच के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का ऑनलाइन टेस्ट लिया।
टेक्निकल और पर्सनल इंटरव्यू भी ऑनलाइन होगा। खास बात यह है कि कंपनियां जॉब भी वर्क फ्रॉम होम ही दे रही हैं। एनसीसी निदेशालय राजस्थान और ग्रुप हेडक्वार्टर जयपुर की ओर से 3 दिन का जॉब फेयर हुआ। जिसमें लेफ्टिनेंट तमेघ पंवार ने बताया कि 13 कंपनियों ने 265 कैडेट्स के ऑनलाइन इंटरव्यू लिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ