बिना टीसी स्कूलों में प्रवेश नहीं देने के निर्देश जारी करने की मांग स्कूल शिक्षा परिवार ने ज्ञापन दिया
स्कूल शिक्षा परिवार के नेतृत्व में निजी स्कूल संचालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर बिना बकाया फीस के टीसी नहीं देने व टीसी के अभाव में स्कूलों में प्रवेश नहीं लिए जाने के निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि स्कूलों में कई विद्यार्थियों की फीस बकाया चल रही है, अब नए सत्र में जबकि अभिभावक टीसी की मांग कर रहे है, बिना बकाया फीस जमा करवाए स्कूल टीसी कैसे दे। इसके अलावा स्कूलों को यह भी निर्देशित किया जाए, कि कोई भी स्कूल बिना टीसी के विद्यार्थियों का नवीन प्रवेश ना ले।
स्कूल शिक्षा परिवार की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी सम्पतराम बारूपाल ने स्कूलों में बकाया फीस जमा नहीं करवाने पर टीसी जारी नहीं करने व बिना टीसी के प्रवेश नहीं देने के निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में बलवान तेतरवाल, जिला महामंत्री सुरेन्द्र महिया, चूरू ब्लॉक अध्यक्ष अरसद खान, मीडिया प्रभारी इसाक खान, गिरधारीलाल गुर्जर, सुरेन्द्र कोठारी, विनोद को हणा, सचिन शर्मा, दिग्विजयसिंह, सुधीर मीणा, सिकन्दर खान आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ