स्वतंत्रता दिवस पर वीर सावरकर नगर बॉर्डर स्थित एक रेस्टोरेंट में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दाैरान 130 युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर आयोजित करने वालों में युवा नेता अज्जू साल्वी, गुड्डू पाठक, अजय खजोतिया, अरुण साल्वी शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी मौजूद रहे।
डेरा सच्चा सौदा सेवा संघ के सेवादारों ने ब्लड बैंक पहुंच कर उत्साह से रक्तदान किया।
रक्तवीर युवा टीम सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। टीम संचालक अंकित प्रजापति ने बताया कि बंटी प्रजापति ने जन्मदिन पर मित्रों सहित रक्तदान कियाद। इस दौरान हितेश पारीक, पवन प्रजापति कल्याणपुरा, हर्षित पारीक, नरेश दाधीच, मोहित गुप्ता ने रक्तदान व सहयोग किया।
ट्रांसपोर्टर युवा मंच हेल्पिंग हैंड द्वारा गोटे वाले सरकार बालाजी परिसर पत्थर मंडी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मंच अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि शिविर में 11 जनों ने रक्तदान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ