सीएम गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग के कार्यो की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क का अनिवार्य रूप से लगाकर पालन करने व शादी व अन्य समारोह में कम से कम व्यक्ति इकठ्ठा होने के निर्देश की पालना कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने मनरेगा के अंतर्गत हुए कार्य की समीक्षा करते हुए श्रमिकों का भुगतान, आदर्श जलाशय, चरागाह विकास कार्य, खेल मैदान व श्मशान-कब्रिस्तान विकास कार्य, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, राजीविका विकास परिषद, विधायक मद से स्वीकृत कार्यों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति को जारी करना, सांसद मद, महात्मा गांधी आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की। उन्होंने नवसृजित पंचायत समितियों व ग्राम पंचायत के लिए बजट आवंटन सहित आदि बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए जन जागरूकता के सुरक्षात्मक उपाय, सोशल डिस्टेंस का पालन करना, मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर आईटी केंद्र प्रतापगढ़ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्यमंत्री से प्रतापगढ़ में लॉकडाउन की पालना व लॉकडाउन के दौरान एक मुट्ठी भर अनाज की पहल पर 11सौ क्विंटल अनाज भामाशाह, दानदाताओं व संस्थानों द्वारा एकत्रित कर गरीबों को वितरण करना व जिला परिषद में उनके द्वारा बिना मास्क लगाए अधिकारियों व कर्मचारियों से 3600 रूपए की पेनल्टी राशि वसूल करना के बारे में चर्चा की।
वीसी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानमल खटीक सहित पंचायतराज के अधिकारी व कर्मचारी व ब्लॉक स्तर पर विकास अधिकारी व कर्मचारी जुड़े रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ