पॉलिटेक्निक छात्राें ने बनाए कोरोना मरीजों के लिए स्मार्ट टेबल व डस्टबिन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पॉलिटेक्निक तृतीय वर्ष के इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों ने स्मार्ट टेबल और स्मार्ट डस्टबिन बनाए हैं, जिनसे कोरोना रोगी तक बिना संपर्क के खाना व दवाइयों को पहुंचाया जा सकता है। कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष संजय सैनी के निर्देशन और प्रोजेक्ट इंचार्ज कृपाल सिंह रजाना की देखरेख में ये प्रोजेक्ट बनवाए गए हैं।

इनमें छात्रा ग्रुप में कनिका शर्मा, शिवानी गुर्जर, शगुन गुप्ता एवं शिवानी चौहान ने स्मार्ट टेबल तथा स्मार्ट डस्टबिन बनाया है। ताकि रोगी को बिना संपर्क के खाना व दवाइयों को पहुंचाया जा सकता है। दूसरे ग्रुप में साहिल, मयंक, सोनू, लक्ष्मनवीर और मीनाक्षी ने सैनिटाइजेशन टनल बनाई। इसके उपयोग से कॉलेज में आने वाले समस्त स्टाफ और छात्रों को सैनिटाइज किया जा सकता है।

अन्य ग्रुपों ने ऑटोमेटिक सैनिटाइजर, सैनिटाइजर डिस्पेंसर, ऑटोमेटिक विद्युत उपकरण नियंत्रक, अल्ट्रावायलेट स्टेबलाइजर बनाया है। इससे सब्जियों व इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को सैनिटाइज किया जा सकता है। एक ग्रुप ने एक्सीडेंट प्रीवेंशन रोड सेफ्टी मॉडल तथा एक ग्रुप में स्मार्ट कूलर बनाया है। सभी उपकरण बहुत ही किफायती दाम पर तैयार किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ