भारतीय जन स्वाभिमान मंच का धर्म ग्रंथों की समीक्षा विषय पर सुझाव लेने एवं मंच के उद्देश्यों से अवगत करवाने के लिए संपर्क अभियान जारी है। शुक्रवार को इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए संघ के सूरजमाल सिंह नीमराणा, गोस्वामी शीशपाल गिरी, गोपाल सिंह, विष्णु सिंह राजपुरोहित आदि ने सीकर व जयपुर में जाकर संतों से मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लेकर, धर्म ग्रंथों के बारे में चर्चा की।
शिष्टमंडल ने सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती से मिलकर उनके सुझाव एकत्रित किए। इसके बाद सीकर स्थित रैवासा पीठ के अग्र पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज से मिले। उन्हाेंने इस कार्य को धर्म के लिए जरूरी बताया। वहां से ये लोग जयपुर में गलता पीठ के आचार्य अवधेश कुमार महाराज से भी मिले। उन्हें भी अपने अभियान के बारे में बताकर उनके सुझाव लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ