उमरैण में अभियान चला स्कूल व आसपास के क्षेत्र में की सफाई

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने अगस्त क्रांति सप्ताह के दूसरे दिन उमरैण पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें विद्यालय के आसपास के स्थानों एवं उमरैण स्टैंड के पास सफाई की गई।

कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए नियमित सफाई करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति के उमरैण संयोजक ओमप्रकाश डहलावास, समिति के सह संयोजक नगेंद्र सिंह, बीडीओ कालूराम मीणा, एसीबीओ कमलेश, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरैण की प्रधानाचार्य सुमन यादव, मीरा शर्मा, सुभाष साहू आदि मौजूद रहे।

मूसी महारानी की छतरी और सागर पर सफाई की
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती व अगस्त क्रांति सप्ताह के दूसरे दिन साेमवार काे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों, स्काउट गाइड एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मूसी महारानी की छतरी, सागर, महाराज जय सिंह की छतरी एवं किशन कुंड पर सफाई अभियान चलाया।

कार्यक्रम के जिला सह संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया सफाई अभियान में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम रामचरण शर्मा ने कहा कि हम सभी को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई अभियान जिला एवं उपखंड स्तर पर भी चलाया गया। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक राकेश शर्मा,सतीश गुप्ता, रघुनाथ सिंह, भूपेश पंवार, दयाराम जमादार, शिवराज, सराेज, बबीता, मैना, सुंदर आदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Campaign carried out in Umrain cleaning the school and the surrounding area


टिप्पणियाँ