पौधरोपण कर मनाया आजादी का पर्व

स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक स्थलों, पार्क में पौधरोपण किया। शीतला माता मंदिर बापू कॉलोनी कोटा जंक्शन पर भाजपा द्वारा पौधरोपण किया गया। शहर जिला मंत्री आशा चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय ,जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, चंद्र शेखर अग्रवाल, अरविंद सिसोदिया मौजूद रहे।

आरटीयू में वीसी प्रो. आरए गुप्ता ने ध्वजारोहण के बाद कैंपस में 500 पाैधे लगाए। ओपन यूनिवर्सिटी में वीसी प्रो. आरएल गोदारा सहित यूनिवनर्सिटी शिक्षक, अधिकारी कैंपस में पौधारोपण किया। नयागांव में एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत पौधे वितरित किए गए। नरेंद्र मोदी विकास मिशन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए, शहीदों के नाम पौधरोपण किया।

सर्व ब्राह्मण समाज ने मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा में 21 पौधे लगाए। एक प्रयास सोसायटी ने तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के 61 वें जन्मदिन रावतभाटा रोड स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय में पौधे लगाए। स्काउट व गाइड स्थानीय संघ आलनिया केन्द्र में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण किया। हम लोग संस्था ने पाैधों की निराई-गुड़ाई की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebrated the festival of independence by planting saplings


टिप्पणियाँ