कोरोना के चलते पश्चिम बंगाल में लिए गए लॉकडाउन के कारण जोधपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होने की वजह से जोधपुर से 3 अगस्त को चलने वाली गाड़ी संख्या 02308, जोधपुर-हावड़ा स्पेशल धनबाद तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन 5 अगस्त को धनबाद-हावड़ा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन 02307, हावड़ा- जोधपुर स्पेशल 5 अगस्त को धनबाद से संचालित होगी, यह हावड़ा-धनबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ