घर से जेवर व नकदी चोरी कर रक्षाबंधन पर पीहर लौटी विवाहिता ने दूसरी शादी की, मामला दर्ज

ससुराल से जेवरात व नकदी चोरी कर रक्षाबंधन पर पीहर गई गांव बंडवा की 30 वर्षीय विवाहिता के दूसरी शादी किए जाने को लेकर थाने में इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार बंडवा निवासी विक्रमराम पुत्र रिगताराम ढोली ने पत्नी पुष्पा, ससुर रामेश्वर, सास सावित्रीदेवी, साले पप्पूराम, लालाराम, सलहज संपुदेवी निवासी दूधवामीठा, महेश पुत्र भंवरलाल ढोली, किशोर पुत्र विष्णुराम ढोली निवासी सांडवा व इंद्रादेवी पत्नी मोडाराम ढोली निवासी ढिगारिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि 17 साल पूर्व उसकी शादी पुष्पा ढोली निवासी दूधवा मीठा के साथ हुई थी। 6 साल बाद पत्नी की जिद व दबाब के चलते मजबूर होकर उसने ससुराल दूधवा मीठा में रहना शुरू कर दिया।

लॉकडाउन लगने से एक दिन पूर्व वह अपनी मां की देखभाल के लिए पत्नी के साथ अपने गांव बंडवा आ कर रहने लगा। उसकी पत्नी 25 जुलाई को रक्षाबंधन पर अपने पीहर जाने का कहकर दूधवा मीठा गई थी। जाते समय पत्नी घर में बक्सा में रखे सोने का गले का लॉकेट, सोने का मांग टीका, सोने के कान के झूमर की जोड़ी, दो जोड़ी चांदी की पायल व 50 हजार रुपए चोरी करके अपने साथ ले गई। बाद में पता चला कि आरोपियों ने षडयंत्र रचकर बिना तलाक लिए पुष्पा का विवाह महेश पुत्र भंवरलाल ढोली निवासी सांडवा के साथ करवा दी। वह दो अगस्त को पत्नी के बारे में जानकारी लेने व चोरी कर लाए जेवरात व नकदी वापस लौटाने का कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ