शान से फहराया तिरंगा, कोरोना के चलते इस साल नहीं हुआ प्रतिभाओं का सम्मान और अन्य सांस्कृतिक आयोजन

जिलेभर में 74वां स्वाधीनता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम मे आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीना ने ध्वजारोहण किया।
मुख्य अतिथि ने सुबह 9 बजे शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। मुख्य समारोह में सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। परेड कमाण्डर रिछपाल मीणा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, आरएसी, होमगार्ड एवं एनसीसी की टुकड़ी ने ध्वज सलामी दी। समारोह में एडीएम सिटी आरडी मीणा ने राज्यपाल के संदेश पढ़ा।

कोरोना गाइडलाइन की पालना में इस बार स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किए। समारोह में सूचना व जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार कराए कोरोना जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक की संगीतमय प्रस्तुति कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकारों द्वारा दी गई। राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ कोरोना जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। संचालन रेणु श्रीवास्तव व पुरूषोत्तम शर्मा ने किया।

इस दाैरान डीआईजी रविदत्त गौड़़, कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़, एसपी गौरव यादव, रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर, यूआईटी सचिव राजेंद्र सिंह कैन, नगर निगम उत्तर आयुक्त वासुदेव मालावत, दक्षिण आयुक्त कीर्ति राठौड़, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र जैन, सीईओ जिला परिषद टीकमचन्द बोहरा, एएसपी सिटी प्रवीण जैन, मुख्यालय राजेश मील आदि विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, वीरांगना मधुबाला मीणा और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

कोटा रेल मंडल में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह डीआरएम कार्यालय हुआ। यहां डीआरएम पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि संस्था में ध्वजारोहण वाइस चेयरमैन एडवोकेट मोहनलाल राव एवं सदस्य सुभाष जैन द्वारा किया।
मां वैष्णो व्यापार संघ बालाकुण्ड चाैराहा तीन बत्ती रोड पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी व जिला महामंत्री चन्द्रशेखर नरवाल ने झण्डारोहण किया। अध्यक्ष शमशेर परमानी ने यह जानकारी दी।

कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
सीएडी में संभाागीय आयुक्त कैलाशचंद मीणा, कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़, जिला परिषद में सीईओ टीकमचंद बोहरा, यूआईटी में सचिव राजेन्द्र सिंह केन, नगर निगम उत्तर में आयुक्त वासुदेव मालावत, दक्षिण में कीर्ति राठाैड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर, समाज कल्याण में उप निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में उप निदेशक हरिओम सिंह गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम मे बैठे हुए अतिथि।


टिप्पणियाँ