प्रदेश की पहली सेल्सफोर्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यूनिवर्सिटी बनी जेईसीआरसी

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी राजस्थान में सेल्सफोर्स की पहली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यूनिवर्सिटी बन गई है। सेल्सफोर्स यूएस बेस्ड दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कस्टमर रिलेशन मैनेजमेंट कंपनी है जो पूरे सेक्टर में ग्राहकों और व्यवस्याओं की जरूरतों को पूरा करती है। सेल्सफोर्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से बच्चों को सीआरएम डोमेन में जटिल चुनौतियों से निपटने में छात्रों को सहायता मिलेगी।

सेल्सफोर्स बीटेक और एमबीए के 120 बच्चों को 6 महीने की ट्रेनिंग देगा और साथ ही लाइव प्रोजेक्ट्स पर भी काम करवाएगा। जेईसीआरसी के डिप्टी डायरेक्टर (इंडस्ट्री इंटरफेस) मनीष जैन ने बताया कि ट्रेनिंग से छात्रों को इस एडवांस्ड कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्लेसमेंट्स में मदद मिलेगी। सेल्सफोर्स क्लाउड कंप्यूटिंग के रूप में दुनिया भर में 1.5 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ स्थानीय तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा और राज्य में निवेश को आगे बढ़ाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ