युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की देश में किसानों, मज़दूरों, नौजवानों और गांवों की समृद्धि के लिए युवा चेतना प्रयासरत है। देश की आज़ादी के 73 साल बाद भी गांवों में विकास नहीं हुआ है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर गांव-गरीब-किसान-नौजवान सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। युवा चेतना के संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त करना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को युवा आबादी के बेहतरी के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करना चाहिए।
सिंह ने कहा की देश को विकल्प चाहिए और उसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए भारत सरकार को युवाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु न्यूनतम दर पर ऋण मुहैया कराना चाहिए। इस दौरान नीतिन शर्मा भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ