अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बोले स्पीकर बिरलाः भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्ट परंपराओं के प्रेरणा पुंज हैं वाजपेयी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल ‘’सदैव अटल’’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। वाजपेई को याद करते हुए बिरला ने कहा कि वे एक जनप्रिय राजनेता, ओजस्वी कवि, प्रखर वक्ता एवं पत्रकार, विराट व्यक्तित्च के धनी थे। उन्होंने अन्य राष्ट्रों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित किया तो देश की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पोखरण में परमाणु परीक्षण का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया।

उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज तथा अन्य ढांचागत योजनाओं के माध्यम से देश की प्रगति को गति देने की भी प्रशंंसनीय पहल की। बिरला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्टतम परंपराओं के प्रेरणा पुंज तथा लोकतंत्र की सात्विक मर्यादाओं के मूर्तरूप थे। मानवतावादी युगद्रष्टा नेता, सहृदय और ओजस्वी शब्दशिल्पी का देश कृतज्ञतापूर्वक सदैव स्मरण करता रहेगा।

कोटा का हैंगिंग ब्रिज है अटलजी की देन : कृष्णकुमार सोनी
लॉकडाउन के चलते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटा में अपने निवास स्थलों पर ही मनाई। वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि एवं सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर श्रद्धांजलि दी। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश के उन महान सपूतों में से हैं, जिन्हें देश की ही नहीं पूरी दुनिया याद रखेगी। वाजपेई सरकार ने पूर्व-पश्चिम कोरिडोर में कोटा का हैंगिंग ब्रिज स्वीकृत किया था। 278 करोड़ में बने इस हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में हुआ।

यहां भी हुए आयोजन
भाजपा देहात के 19 मंडलों में पौधे लगाए। चेचट में जिला स्तरीय सभा की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने की। गणेशनगर मंडल में बालाजी नगर में विधायक मदन दिलावर आदि ने पौधे लगाए। ओम महाकालेश्वर मंदिर दादाबाड़ी में पूर्व जिला मंत्री कैलाश गौतम, शैलेंद्र ऋषि, संदीप कपूर, चंदन सिंह गहलोत ने श्रद्धांजलि सभा की।

भाजपा युवानेता पीयूष जोशी, चन्द्रभान आहूजा दादाबाड़ी पार्क में पुष्पांजलि दी। उद्योगनगर मंडल अध्यक्ष रामलाल टटवाडि़या, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह भानावत, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने श्रद्धांजलि दी। प्रबुद्ध जन विचार मंच एवं राजस्थान में ओबीसी विकास मंच द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राम कुमार मेहता के निवास पर गाेष्ठी हुई। मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने वेबिनार कर पुष्पांजलि अर्पित की। समिति की संरक्षिका सुमन शृंगी ने श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समाधि स्थल पर पुष्पांजलि देते स्पीकर बिरला।


टिप्पणियाँ