जूम मीटिंग आयोजित कर रसोई वाटिका बनाना सिखाया

लायंस क्लब अलवर मत्स्य के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने अनूठी पहल शुरू की है। उनकी पहल पर क्लब सदस्य संध्या अग्रवाल ने जूम मीटिंग के दौरान सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत रसोई वाटिका बनाना सिखाया।
अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रीजन लेवल पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, जिसमें लायंस क्लब अलवर मत्स्य ने 3472 विद्यार्थियों का पंजीयन करा मिसाल कायम की थी।

उसी तर्ज पर 30 अगस्त को शाम 5 बजे से जूम मीटिंग के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित किया, इसमें संध्या अग्रवाल ने आपकी प्यारी रसोई वाटिका द्वारा राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित भारत के अनेक राज्यों के क्लब के सदस्यों एवं आमजन से अपने पांच वर्षों के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने घर की छत या बालकाॅनी में रसोई वाटिका लगाने के तरीकों को वीडियो के जरिए बताया।

इसमें गमला लाना, किस तरह मिट्टी गमले में डालना, पौधों का चयन, गमले में किस तरह पौधों को लगाना, धूप या छाया में किस तरह के पौधे रखना, पानी की मात्रा एवं किस वक्त व कितना पानी देना है आदि बातों की जानकारी दी गई।
इस जूम मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गोयल, सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन सेठी, पूर्व मल्टीपल चेयरपर्सन पीएमजेएफ शकुंतला गोयल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ विनोद गोयल, शशि गोयल, एमजेएफ अशोक गोयल, सुभाष जोशी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर माणक चंद गुप्ता, डॉ. एससी मित्तल, पूर्व रीजन चेयरपर्सन अलका मित्तल, पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब अलवर मत्स्य लोकेश यादव, सेक्रेटरी विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मृदुल खंडेलवाल सहित अनेक लाेग शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ