इंग्लिश स्किल को प्रभावी बनाने पत्र लेखन, ग्रुप डिस्कशन हुआ

सुविवि की यूनिवर्सिटी लैंग्वेज लैब (विश्वविद्यालय भाषा प्रयोगशाला) की 14 दिन की ऑनलाइन कार्यशाला में इफेक्टिव इंग्लिश स्किल्स पर मंथन हुआ। डायरेक्टर लैंग्वेज लेब प्रो. प्रदीप त्रिखा ने बताया कि इसमें लगभग 270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं। इसमें 75 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति रही।

इंग्लिश स्किल को इफेक्टिव तरीके से प्रस्तुत करने के विभिन्न पहलुओं पर मंथन और गतिविधियां की। पहले चरण में ई-मेल लिखना, औपचारिक पत्र लेखन, जॉब एप्लीकेशन, कवर लेटर लेखन पर चर्चा की। दूसरे चरण में सीवी राइटिंग समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और पर्सनल इंटरव्यू पर गतिविधियां हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ