कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इस शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने गुरुवार को जारी आदेश के तहत शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक जोधपुर नगर निगम के अलावा इससे सटे हुए 20 गांवों में लॉकडाउन रहेगा।
इस दौरान इमरजेंसी के अलावा सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। इस दौरान आवश्यक श्रेणी में आने वाली 17 सेवाएं और इससे जुड़े लोगों को छूट रहेगी। लॉकडाउन के बारे में कलेक्टर का कहना है कि- स्थिति का आकलन करने के बाद ही ये निर्णय लिया है। कहने को अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है और कोरोना की स्थिति ठीक नहीं है।
जाेधपुर में इस शनिवार-रविवार लाॅकडाउन
हमने व्यापारियों सहित सभी से बात करने के बाद ये निर्णय किया है। इसकी शहर को जरुरत है और बैलेंस बना रहेगा। अभी ये आदेश इस सप्ताह के लिए ही जारी किया गया है। आगे की स्थिति का आकलन करने के बाद निर्णय किया जाएगा।
इन गांवों में भी रहेगा लॉकडाउन:
जोधपुर नगर निगम के अलावा पाल गांव, सांगरिया, झालामंड, खारड़ा रणधीर, बासनी बेंदा, उचियारड़ा, नांदड़ा कलां, नांदड़ा खुर्द, श्रीयादे गांव, नांदड़ी, बनाड़, गुजरातवास, आंगणवा, खोखरिया, सुरपुरा, दईजर, चौखा, धीनाणा की ढाणी, कुड़ी भगतासनी राजस्व गांव की सीमाएं शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ