डिस्कॉम विजिलेंस जैसे जेईएन व बिचौलिए की ‘शीट’ तैयार करेगी एसीबी

जिस तरह बिजली चोरी पकड़े जाने पर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम ‘शीट’ भरती है, कुछ वैसा ही करने की तैयारी में जुटी है एसीबी टीम, और इसके निशाने पर हैं डिस्कॉम की जेईएन वंदना और बिचौलिया मनोहरसिंह। एमडीएम हॉस्पिटल रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक को धमकाकर उनके बिजली मीटर से लोड की रीडिंग हटाने व नया कनेक्शन कराने की एवज में जेईएन के लिए बिचौलिए मनोहर द्वारा 23 हजार घूस लेने के मामले की एसीबी के एएसपी नरेंद्र चौधरी की टीम जांच कर रही है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार डिस्कॉम जेईएन के लिए बिचौलिए द्वारा वसूली की कई सूचनाएं सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक कुड़ी भगतासनी निवासी गजेंद्र महिया ने दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। मामले में जेईएन व बिचौलिए की साठगांठ साबित करने को दोनों के मोबाइल की एक साल की डिटेल खंगाली जा रही है। इससे स्पष्ट होगा कि दोनों में कब से साठगांठ है और दोनों कब-कहां मिलते थे? इसकी पुष्टि होने पर जेईएन वंदना को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ