कस्बे की आपूर्ति को बारां जीएसएस से जोड़ने के बाद अधिक लोड होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार रात करीब 11 बजे रानीबडौद व किशनगंज कस्बे के लोग रानीबडौद जीएसएस पर एकत्र हो गए। यहां बिजली निगम के अधिकारियों से बात नहीं बनने पर लोग तहसीलदार आवास पर पहुंच गए। लोगों ने तहसीलदार जगमोहन शर्मा के सामने बिजली निगम के अधिकारियों को जमकर कोसा।
तहसीलदार ने सहायक अभियंता नगेंद्रकुमार व अधिक्षण अभियंता को कई बार फोन किए, लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद तहसीलदार ने एसडीएम गौेरव मित्तल को जानकारी दी। यहां उपसरंपच अजय चौधरी ने बिजली निगम के रवैये के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
रात साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। इसके बाद रात के करीब सवा दो बजे फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक फैज नहीं आने से आधा कस्बा अंधेेरे में डूबा में रहा। शनिवार सुबह सात बजे करीब बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। लोगों ने कस्बे की गड़बडा रही बिजली आपूर्ति को लेकर नााराजगी जाहिर की है। दिनों-दिन बिजली व्यवस्था लगातार गड़बड़ा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ