91 नए रोगी मिले, पूर्व विधायक के परिवार के पांच जने संक्रमित फतेहपुर व श्रीमाधोपुर में निजी बैंकों का स्टाफ पॉजिटिव मिला

जिले में बुधवार को 91 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सीकर में 23, फतेहपुर ब्लॉक में 13, खंडेला ब्लॉक में 14, कूदन में 10, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में तीन, नीमकाथाना में पांच, पिपराली में दो, श्रीमाधोपुर में पांच और दांता ब्लॉक में 16 व्यक्ति पॉजिटिव मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 1734 हो गई है। इनमें से 1161 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 553 उपचाराधीन हैं। सीकर में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में भाजपा के पूर्व विधायक के परिवार के पांच लोग शामिल हैं। इनमें विधायक का बेटा भी है। बेटा मिठाई के कारोबार से जुड़ा है। फतेहपुर ब्लॉक में निजी बैंक का स्टाफ संक्रमित मिला।

श्रीमाधोपुर ब्लॉक में भी निजी बैंक का स्टाफ पॉजिटिव मिला है। खंडेला ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में 14, कूदन ब्लॉक के गांवो में 10, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में तीन, नीमकाथाना ब्लॉक में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। पिपराली में दो और दांता क्षेत्र में 16 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, बुधवार को अलग-अलग कोविड सेंटरो में भर्ती 94 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 1161 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। जिले के तीनों कोविड सेंटर फुल हो गए हैं। इनमें 553 मरीज भती है।

बुधवार को लिए 270 सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 270 सैंपल लिए। विभाग की ओर से अब तक 66 हजार 146 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 63 हजार 125 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, वहीं 953 सैंपल प्रक्रियाधीन है। बुधवार को दांता ब्लॉक में 150, फतेहपुर ब्लॉक में 16, खंडेला में 15, लक्ष्मणगढ़ में आठ, पिपराली ब्लॉक में 10 और सीकर शहर में 71 सैंपल लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ