90 पाॅजिटिव...इनमें 50 तो परकाेटा व 3 थाना क्षेत्रों के

काेविड का प्रकाेप एक बार फिर सिर चढ़कर बाेलने लगा है। शुक्रवार काे 90 पाॅजिटिव राेगी रिपाेर्ट हुए जाे अब तक के सबसे ज्यादा राेगियाें वाले पांच दिनाें में शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से लगभग 50 पाॅजिटिव शहर के परकाेटा और उसके आस-पास के उस तीन थाना इलाकाें से हैं जहां काेराेना विस्फाेट के बाद कर्फ़्यू लगाया गया था। एक पखवाड़े के कर्फ्यू और सैंपलिंग से जाे हालात सुधर रहे थे वह अब वापस बिगड़ने लगे हैं। इसकी एक बड़ी वजह, तीज-त्याेहाराें में सतर्कता की कमी। स्वास्थ्य विशेषज्ञाें का मानना है कि अगले कुछ दिनाें में हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं। अब भी सतर्क नहीं हुए ताे स्थिति विस्फाेटक भी हाे सकती है।


ऐसे ही हालात काे देखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार की रिव्यू मीटिंग में बीकानेर शहर के हर हिस्से में सैंपलिंग एक बार फिर बढ़ाने काे कहा है। खासताैर पर मेडिकल काॅलेज या पीबीएम हाॅस्पिटल के अधीन जिला हाॅस्पिटल, गंगाशहर डिस्पेंसरी, मुक्ताप्रसाद काॅलाेनी डिस्पेंसरी, उदयरामसर और टीबी हाॅस्पिटल के काेविड ओपीडी में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश पर सभी सेंटर्स के प्रभारी काे बुलाकर नसीहत दी। पीबीएम हाॅस्पिटल सुपरिटेंडेंट डाॅ.माेहम्मद सलीम ने भी इन सेंटर्स पर सैंपलिंग बढ़ाने के साथ ही जनाना विंग की व्यवस्थाओं काे सुदृढ़ करने के लिए एक बार फिर नाेडल अधिकारियाें-चिकित्सकाें से चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90 positive ... 50 of them are in Perketta and 3 police stations


टिप्पणियाँ