बारिश ने मनभर दिया, भरा-पूरा सा-वन, 9 अगस्त काे औसत से 27 प्रतिशत कम थी बारिश, 3 बारिश ने सूखा मिटाया

इस बार राजधानी में मानसून को भादाे रास आया है। 9 अगस्त तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 27 फीसदी कम था। मूसलाधार बारिश के बाद अब 34 मिमी ज्यादा तक पहुंच गया है। शहर में कलेक्ट्रेट और जेएलएन मार्ग पर सामान्य से 700 मिमी से भी ज्यादा बारिश रिकार्ड हाे चुकी है। यह आंकड़ा 16 अगस्त हाेने वाली सामान्य बारिश की मुकाबले करीब 350 मिमी अधिक है। हालांकि पिछलें साल के मुकाबले शहर में अभी में 134 मिमी कम बारिश हुई है, पिछले सीजन में 15 अगस्त तक 523 पानी बरस चुका था।
राजधानी में 9 अगस्त तक बारिश आंकड़ा सामान्य के मुकाबले 27 फीसदी कम यानि 229.58 मिमी बारिश हुई थी लेकिन 10, 11 और 14 अगस्त काे हुई भारी बरसात के बाद आंकड़ा अब 350 मिमी काे भी पार कर गया। इन तीन दिनाें में शहर में करीब 377 मिमी यानि करीब 14 इंच बारिश हुई।

आगे क्या- जारी रहेगा बारिश का दाैर, मगर रुक-रुक कर
शहर में रविवार काे भी दाेपहर में करीब एक घंटे तक जाेरदार बारिश हुई। इस दाैरान कलेक्ट्रेट पर 17 और एयरपाेर्ट पर 1.8 मिमी पानी बरसा। माैसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त प्रदेश में पश्चिमी इलाकाें में मानसून सक्रिय रहने के आसार है लेकिन राजधानी जयपुर में भी रूक-रूककर हल्की बारिश का दाैर जारी रहेगा।

बारिश की खुशी बदइंतजामी ने कम कर दी
3 घंटे की बारिश का असर 4 दिन बाद भी... 350 कॉलोनियों में 2000 मकान पानी से कमजोर हो गए हैं। प्रशासन की तैयारियां फेल, डिजास्टर सिस्टम था ही नहीं, 200 मडपंप की आवश्यकता, शहर में 55 ही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जंगल-जमीन-जलाशयों को जल से मिला जीवन।


टिप्पणियाँ