750 पोल पर वायर डालने की स्वीकृति लेकर साढ़े चार हजार पोल पर बिछा दिए

डिजीटल इंडिया के नाम पर डोर टू डोर घरों तक इंटरनेट सेवा देने वाली एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने निगम को 50 लाख रुपए से ज्यादा की चपत लगा दी। दरअसल बैंगलोर की अटरिया कंवर्जेंंस टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने नगर निगम से वर्ष 2018 में शहर में 750 बिजली के पोल पर इंटरनेट वायर डालने की स्वीकृति ली थी और गुपचुप शहर में चार हजार से ज्यादा पोल पर वायर डाल दिए।

इसकी भनक नगर निगम को तब लगी, जब सीईओ को एक शिकायत मिली। उस शिकायत के आधार पर निगम के अधिकारियों ने शहर में बिजली के पोल का सर्वे कराया तो कंपनी के कारनामे सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अब निगम के अधिकारी कंपनी से वसूली करने के बजाए खानापूर्ति करने में जुटे हुए है। पड़ताल में सामने आया कि कंपनी ने नगर निगम को शहर के 750 पोल पर केबिल डालने के लिए 11.64 लाख रुपए जमा कराए थे।
^कंपनी ने अवैध रूप से बिना स्वीकृति के ही बिजली के पोल पर केबिल डाल ली है। सर्वे में यह खुलासा हुआ तो हमने कार्रवाई शुरू कर दी। हाल ही में कंपनी द्वारा डाली गई करीब दस किमी केबिल को काट दिया गया।
-नवीन भारद्वाज, उपायुक्त राजस्व, नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ