सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की काेविड रिपाेर्ट निगेटिव आई है। उन्हें दिल्ली के एम्स हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे दिल्ली स्थित अपने निवास पर ही अगले 7 दिन तक क्वारेंटाइन रहेंगे। अपने शुभचिंतकाें का आभार जताते मेघवाल ने सभी को सतर्क रहने और काेविड एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया है।
दूसरी ओर बीकानेर में एक भाजपा नेता की पाॅजिटिव रिपाेर्ट आने के बाद हाेम क्वारेंटाइन हुए डाॅ.सत्यप्रकाश आचार्य, अशाेक प्रजापत सहित कई नेताओं की जांच रिपाेर्ट निगेटिव आई है। डाॅ.आचार्य का कहना है, हाेम क्वारेंटाइन एवं एडवाइजरी का पूरा पालन कर रहे हैं। हाॅस्पिटल से लेकर क्वारेंटाइन सेंटर्स तक में मरीजाें की अनदेखी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। सरकार-प्रशासन इस पर ध्यान दे।
काेविड हाॅस्पिटल में अव्यवस्थाओं का वीडियाे मंत्री कल्ला काे संबाेधित कर वायरल किया, कल्ला ने कलेक्टर-सुपरिटेंडेंट से हालात सुधारने काे कहा
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के काेविड हाॅस्पिटल में अव्यवस्थाओं और डाॅक्टर्स की अनदेखी का आराेप लगाते हुए एक बार फिर वीडियाे वायरल हुआ इै। एक पेशेंट की ओर से जारी इस वीडियाे में मंत्री डाॅ.बीडी कल्ला का नाम लेकर अपने क्षेत्र की जनता का हाल-चाल तक नहीं जानने का आराेप लगाया गया है।
वीडियाे में एक बार फिर अव्यवस्थाओं के हालात सामने आने के बाद मंत्री कल्ला ने साेमवार काे जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं पीबीएम हाॅस्पिटल सुपरिटेंडेंट डाॅ.माेहम्मद सलीम से रिपाेर्ट ली। अव्यवस्थाओं की शिकायताें पर नाराजगी जताई। तुरंत व्यवस्था सुधारने काे कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ