जयसमंद में 69 मिमी बारिश, जयसागर में आया पानी

जिले में बुधवार सुबह 8 बजे तक 16 घंटे के दैारान 211 मिमी बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश जयसमंद में 69 मिमी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों हा़े रही बारिश के कारण बांधों में पानी की आवक जारी है। इस मानसून सीजन में जय सागर बांध में पहली बार पानी आया है। वहीं बारिश नहीं हाेने से खाली हाे चुके सिलीबेरी बांध में भी एक बार फिर से पानी आया है। बुधवार काे 6 से बढ़कर 22 में से 8 बांधों में पानी हाे गया है।

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक 16 घंटे में जयसमंद में 69, राजगढ़ में 42, नीमराना व लक्ष्मणगढ़ में 15- 15, मालाखेड़ा में 14, तिजारा में 10, गोविंदगढ़ में 8, थानागाजी, बहराेड़ व रामगढ़ में 7-7 मिमी बारिश हुई। सिलीसेढ़ बांध में 18.11, मंगलसर बांध में 15.10, मानसरोवर बांध में 8.6, समरसराेवर बांध में 3.9, बघेरी खुर्द व जैतपुर बांध में 3.6- 3.6, सिली बेरी व जय सागर बांध में 1- 1 फुट पानी है।
किशोरी क्षेत्र में मंगलवार को एक घंटे हुई बारिश के बाद इलाके के नदी, एनीकटों व जोहड़ों में पानी की आवक हुई एवं कस्बे में सरसा नदी पर 10 फुट भराव क्षमता वाला बना एनीकट पर देर रात्रि को चादर चल गई व सुबह 7 बजे तक एनीकट के ऊपर से पानी बहता रहा। जैतपुर बांध व अजबगढ़ बांध में भी पानी की आवक हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
69 mm rain in Jaisamand, water came in Jaisagar


टिप्पणियाँ