बाड़मेर में 6.55 लाख रुपए के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार, नाबालिग दस्तयाब

बाड़मेर में एक बार फिर नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद हुई है। बाड़मेर कोतवाली और चौहटन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 6.55 लाख रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही है कि ये नोट भारत-पाक बॉर्डर पार पाकिस्तान से आए हैं।

फिलहाल पुलिस ने 500-500 के 1310 नोट बरामद कर एक नाबालिग को दस्तयाब किया है, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दबिश देकर अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी के पास करीब 8 लाख रुपए की खेप थी, जिसमें डेढ़ लाख रुपए असली के रूप में लोगों में चला दिए। 500-500 के नोट दिखने में असली जैसे हैं। ये बैंक की काउंटिंग मशीन से ही पकड़ में आए हैं। दिखने में बिल्कुल असली जैसे हैं।

चौहटन के ई-मित्र संचालक की ओर से एक किसान को ये नकली नोट दिए जाने के बाद जब किसान ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए बैंक में पहुंचा तो पकड़ में आए। इसके बाद पिछले 48 घंटों में पुलिस ने कई जगह दबिश देकर 6.55 लाख रुपए की भारतीय नकली मुद्रा बरामद की और एक आरोपी अकबर पुत्र राणा खां निवासी पराडिया चौहटन को गिरफ्तार किया है।

बाड़मेर शहर के एचडीएफसी बैंक में चौहटन का एक किसान 4 अगस्त को ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए पहुंचा था। उसने बैंक कैशियर को 500-500 के नोट दिए। मशीन से नोटों की काउंटिंग की तो 10 नोट नकली पाए गए। ये नोट दिखने में असली जैसे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाड़मेर. पुलिस की गिरफ्त में जाली नोट चलाने का आरोपी।


टिप्पणियाँ