मोक्ष धाम को हरा भरा बनाने का संकल्प नीम-शीशम-गुलमोहर के 63 पौधे लगाए

ऑल इंडिया समता सैनिक दल नापासर के कार्यकर्ताओं ने एक पेड-एक जिंदगी कार्यक्रम के तहत कस्बे के गोयलों के माेहल्ला स्थित मोक्ष धाम में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोहनलाल गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोक्ष धाम में पीपल, बरगद, नीम, शीशम, गुलमोहर के 63 पौधे लगाकर कार्यकर्ताओं को इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर रसेला के नेता राकेश कुमार सहारण ने बताया कि प्रदूषण से समूचे मानव जीवन पर खतरा मंडरा है। इसलिए इसको कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण किया जाए। व्याख्याता ममता गोयल, शिक्षिका निर्मला शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक शशि पांडिया और व्याख्याता श्रवण बेनीवाल ने सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pledge to make Moksha Dham green


टिप्पणियाँ