प्रदेश में अब 60 फीट से छोटी रोड पर कोचिंग सेंटर और 40 फीट से कम चौड़ी सड़क पर फ्लैट नहीं बनेंगे

प्रदेश के बड़े शहरों में 60 फीट से कम चौड़ी सड़क पर कोचिंग सेंटर नहीं खोले जा सकेंगे, जबकि छोटे शहरों में भी इसके लिए सड़क की न्यूनतम चौड़ाई 40 फीट होना जरूरी होगी। कोचिंग भूखंड का न्यूनतम आकार 300 वर्गमीटर रहेगा। बहुमंजिला आवासों के लिए कम से कम 40 फीट की रोड होना जरूरी होगा। फ्लैट्स निर्माण के लिए भूखंड का आकार न्यूनतम 750 वर्गमीटर और सड़क की चौड़ाई कम से कम 12 मीटर (40 फीट) आवश्यक होगी। राजस्थान अर्बन एरिया बिल्डिंग रेगुलेशन-2020 में ये प्रावधान किए गए हैं।

आठ या आठ से अधिक आवासीय इकाई को फ्लैट्स की श्रेणी में माना जाएगा। फ्लैट्स से छोटे बहुआवासों के लिए 4 से 7 आवासों का समूह माना गया है, ऐसे आवासों के लिए रोड की चौड़ाई 40 फीट जरूरी होगी। सरकार ने हाल ही फार्म हाउस व पर्यावरण मैत्री आवास योजना का ट्रेंड शुरू किया। दोनों योजनाओं में न्यूनतम 5 हैक्टेयर और छोटे शहरों में न्यूनतम 2 हैक्टेयर जमीन आवश्यक होगी। फार्म हाउस में एक भूखंड का न्यूनतम आकार 1500 वर्गमीटर और पर्यावरण मैत्री में 1000 वर्गमीटर जरूरी होगा। इन भूखंडों पर 10 फीसदी या 500 वर्गमीटर में जो भी आकार कम होगा, उतने पर निर्माण कर सकेंगे।

होटल के लिए 500, रिसोर्ट के लिए 8 हजार वर्गमीट जमीन होना जरूरी
होटलों के निर्माण के लिए न्यूनतम 500 वर्गमीटर भूखंड जरूरी होगा। बड़े शहरों में 60 फीट और छोटे शहरों में 40 फीट चौड़़ी रोड आवश्यक होगी। रिसोर्ट के लिए भूखंड का न्यूनतम आकार 8000 वर्गमीटर और मोटल के लिए 3 हजार वर्गमीटर जरूरी होगा। एम्यूजमेंट पार्क के लिए कम से कम 1 हैक्टेयर भूखंड जरूरी होगा।

500 वर्गमीटर से छोटे भूखंड पर गैस गोदाम नहीं
प्रदेश में गैस गोदाम के लिए कम से कम 500 वर्गमीटर भूखंड चाहिए। 20 हजार तक सिलेंडर क्षमता पर 2000 वर्गमीटर भूखंड जरूरी होगा। 3 से 15 मीटर सैट बेक भी छोड़ना होगा।

हाई टेंशन लाइनों से मकान की दूरी के नियम भी तय किए गए
अब 11 केवी तक की लाइन से आवासों की कम से कम खड़ी दूरी 3.7 और चौड़ाई में कम से कम 1.2 मीटर आवश्यक होगी। 33 केवी तक की लाइन पर खड़ी दूरी 3.7 मीटर और चौड़ाई में 2 मीटर आवश्यक होगी। इससे कम चौड़ाई पर आवास निर्माण की अनुमति नहीं मिलेगी।

अलग-अलग तरह के आवासों व कॉमर्शियल निर्माण के लिए ये मानदंड

भूखंड की श्रेणी न्यूनतम क्षेत्रफल ऊंचाई बी.ए.आर क्षेत्र
छोटे भूखंड 90 वर्गमीटर तक ग्राउंड प्लस 2 2
मध्यम भूखंड 91 से 225 वर्गमीटर ग्राउंड प्लस 3 मंजिल 2
बड़े भूखंड 226 से 350 वर्गमीटर 18 मीटर तक 2
इससे बड़े 351 से 500 वर्गमीटर 18 मीटर तक 2
फार्म हाउस 5 हैक्टेयर भूतल प्लस 1 जो भी प्राप्त हो
पर्यावरण मैत्री हाउस 5 हैक्टेयर भूतल प्लस 1 जो भी प्राप्त हो
ऑडिटोरियम, सिनेमा हाॅल 750 वर्गमीटर तक 12 से 15 मीटर तक 6 से 9 मीटर
मैरिज गार्डन 2000 वर्गमीटर ऊंचाई नहीं तय नहीं
ग्रुप हाउसिंग 5000 वर्गमीटर प्रति आवास मानक प्रति आवास मानक


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


टिप्पणियाँ