दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक में भरे मौसमी के कट्टों के नीचे छिपाकर मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाया जा रहा छह लाख रुपए का डोडा-पोस्त जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। खलासी पुलिस को देखकर भाग गया। एसपी परिस देशमुख के आदेश पर मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी योगेंद्र फौजदार, डीएसपी राहुल यादव के निर्देशन में कार्रवाई की गई। एसएचओ रामविलास विश्नोई ने बताया कि मंगलवार रात नाकाबंदी की हुई थी। राजगढ़ की तरफ जा रहे एक ट्रक को चैक किया तो पीछे मौसमी के कटटों के नीचे छिपाकर रखा हुआ 150 किलोग्राम डोडा-पोस्त मिला।
ट्रक सवार मंदीपसिंह उर्फ दिपू पुत्र मगरसिंह जटसिख निवासी माझी, संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। खलासी दिदारसिंह पुत्र महेंद्रसिंह निवासी माझी, पंजाब भा गया। एसएचओ विश्नोई ने बताया कि जब्त किए गए डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत छह लाख रुपए है। डोडा-पोस्त प्रथम दृष्टया जावरा, मध्यप्रदेश से संगरूर, पंजाब ले जाया जाना सामने आया है। उक्त कार्रवाई में कांस्टेबल धर्मपाल का विशेष योगदान रहा। एसएचओ रामविलास बिश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल शेरसिंह, कांस्टेबल राकेश, नरेश, जयप्रकाश, संदीप, धर्मपाल, देवीलाल, सुनील, चालक शिवकुमार शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ