मानव तस्कारी विरोधी यूनिट ने अलग-अलग जगह कार्रवाई कर बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। उसके बाद काम करवा रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यूनिट के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि कस्बे के अलग-अलग जगहों से बाल श्रमिक छुड़ाए।
ठेकेदार मांगीलाल द्वारा बाल मजदूरी करवाते 2 बाल श्रमिकों, भीलवाड़ा हेड रिपेयर्स से एक बाल श्रमिक, ललित ऑटो सर्विस सेंटर से एक बाल श्रमिक और दीवान ऑटो गेरेज से एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया। आराेपियाें के खिलाफ थाना धरियावद पर मामला दर्ज कराया। टीम में हैड कांस्टेबल केशुराम, कांस्टेबल भजनलाल, मदनलाल आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ