निकटवर्ती ग्राम पंचायत कुम्हारिया के ग्राम सूरजपुरा में शुक्रवार को स्वराज ट्रैक्टर कम्पनी के तत्वावधान में सर्वमंगल ग्रामीण विकास संस्थान और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्थानीय मॉडल तालाब की पाल और देवबनी में लगभग 560 पौधे लगाए। पौधरोपण की खास बात यह रही कि गांव के प्रत्येक पुरुष और महिला ने अपने अपने जोड़ों के साथ पौधरोपण कर लगाए पाैधे की परवरिश की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। ग्रामीणों द्वारा पाल पर पीपल, बड़, नीम, पारस पीपली,करंज, गुलमाेहर सहित अन्य 560 पौधे लगाए।
गौरतलब है कि सर्वमंगल संस्थान द्वारा स्वराज ट्रैक्टर कम्पनी के आर्थिक सहयोग से 100 साल से अधिक पुराने तीन तालाबों का मॉडल तालाब की तर्ज पर जीर्णोद्धार करवाया गया था। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मॉडल तालाब की पाल पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्वराज कम्पनी के मार्केटिंग डिवीजन के चैनल मैनेजर एम. सिद्धार्थ, टेरिटोरियल मैनेजर जतिन यादव व सर्व मंगल संस्थान के प्रोग्राम डायरेक्टर बी.के. शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में करीब 200 महिला और पुरुषों ने भाग लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में एसएमजीवी के महेश चंद्र लोहार सहित रघुनाथ गुर्जर, शिवराज गुर्जर, दयाल, किशन गुर्जर, उकमा, मौरु, कारू, कैलाश साधु, रामवीर, पांचू गुर्जर, कालू लाल, लाला महाराज, सत्तू, सुखदेव सहित ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणाें ने पाैधराेपण में सहयाेग के लिए स्वराज कंपनी,सर्वमंगल संस्थान व ग्राम पंचायत का आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ