राजनगर का किराणा व्यापारी, देवगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6, केलवा से एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 16 नए पॉजिटिव

कोरोना सैम्पल जांच रिपोर्ट में गुरुवार को जिले में 16 और लाेग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें देवगढ़ में एक ही परिवार से 5 लोगों सहित 6, केलवा में एक ही परिवार से तीन लोग, राजनगर छीपा मोहल्ले का किराना व्यापारी, राजनगर खत्री मोहल्ला से 48 साल का पुरुष, सुंदरचा के डिप्टी खेड़ा से वापी, गुजरात से आया युवक सहित 16 नए कोराेना पॉजिटिव मिल हैं।

जिले में गुरुवार को खमनोर ब्लॉक से 4 , राजसमंद से 5, देवगढ़ से 6 व कुंभलगढ़ से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, गुरुवार सुबह नाथद्वारा निवासी एक कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की उदयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इस प्रकार जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है।
सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि नाथद्वारा के छोटा गोपालपुरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध 29 जुलाई को प्राप्त कोरोना सेम्पल जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें 29 जुलाई को कोविड केयर सेंटर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। कोविड केयर सेंटर नाथद्वारा से 2 अगस्त को नाथद्वारा अस्पताल में रेफर किया गया, जहां से 2 अगस्त को ही उदयपुर स्थित उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर किया। गुरुवार सुबह 7 बजे वृद्ध की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वृद्ध डायबिटीज एवं हाईपरटेंशन जैसे रोगों से भी ग्रस्त था।
कोरोना संक्रमित होने वालों में राजसमंद ब्लॉक में सुंदरचा, डिप्टी खेड़ा निवासी वापी गुजरात से आया 35 साल का युवक, राजनगर छीपा मोहल्ला का किराणा व्यापारी, राजनगर में खत्री मोहल्ला निवासी 48 साल का पुरुष, खमनोर के कुंठवा से 27 वर्षीय युवक , 20 वर्षीय युवक, नाथद्वारा शहर से 25 वर्षीय युवक , 45 वर्षीय पुरूष, केलवा से एक ही परिवार के दंपती और एक वृद्ध, देवगढ़ के सुभाषनगर निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्य, वेदवारी मोहल्ले से 48 साल का पुरुष और कुंभलगढ़ क्षेत्र के शिशोदा का गुड़ा से 68 वृद्धा है।

इन लोगों ने कोरोना को हराया
सात व्यक्तियों ने कोरोना को परास्त किया है, जिनमें कुंभलगढ़ के लांबोड़ी निवासी 60 वर्षीय वृद्धा , 62 वर्षीय वृद्ध, 38 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, केलवाड़ा निवासी 39 वर्षीय महिला, रेलमगरा के कुरज निवासी 25 वर्षीय युवक है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आइसोलेशन से छुट्टी दे दी है।

जिले में अब तक 25829 सैम्पल लिए
जिले में अब तक 25 हजार 829 सैम्पल लिए गए हैं, जिनमें 698 पॉजिटिव, 23 हजार 130 निगेटिव तथा 2001 सैम्पल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। राजसमंद से 72, खमनोर से 84, केलवाड़ा से 69, आमेट से 17, देवगढ़ से 30, भीम से 24, रेलमगरा से 52, आरके अस्पताल से 22, नाथद्वारा से 97, अनन्ता हॉस्पिटल से 26 कुल 493 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं।

देवगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 कोरोना पॉजिटिव

नगर के सुभाषनगर इलाके में एक ही परिवार के 5 लोग और वेदवारी मोहल्ले से एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है। जानकारी के अनुसार 62 साल का वृद्ध, 40 साल का युवक, 25 साल का युवक, 13 साल की किशोरी, 20 साल की युवती निवासी सुभाषनगर एक ही परिवार के हैं, जो कोरोना संक्रमित पाए गए। इस परिवार के 35 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए हैं। पांचों कोरोना पॉजिटिव मेवाड़ भवन कामलीघाट में कोविड सेंटर में भर्ती किए गए हैं। परिवार में जो भी सदस्य सम्पर्क में आए हैं उनका शुक्रवार को सैंपल लिया जाएगा।

इसी प्रकार देवगढ़ में वेदवारी दरवाजा निवासी 48 साल के पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव हो गया, जिसे दिल की बीमारी है। उसका देवगढ़ के निजी चिकित्सालय वंदना हॉस्पिटल में दो दिन तक इलाज चला। उसके बाद देवगढ़ सीएचसी पर लाया गया, जहां से उदयपुर रेफर किया। उदयपुर चिकित्सालय में बुधवार को कोरोना के सैम्पल लिए, जिसमें गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसका इलाज उदयपुर में चल रहा है। वहीं परिवार में सम्पर्क में आए लोगों और निजी चिकित्सालय के स्टाफ के भी सैम्पल लिए गए है।

मारु दरवाजा से बापूनगर तक कर्फ्यू
नगर में बापूनगर में रहने वाले ज्वैलर्स की मंगलवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम शक्ति सिंह भाटी ने मारू दरवाजा से बापू नगर के आसपास क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया था। गुरुवार को मारु दरवाजा से बापूनगर तक अनेक दुकानें खुली हुई नजर आई। कुछ व्यापारियों की दुकानें बंद थी। वहीं मारू दरवाजा बाहर सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। बापूनगर के समीप शाम को करणी माता मैदान में घूमने वालों की भीड़ रहती है, जिसमें न सोशल डिस्टेंस रखी जाती है न ही लोग मास्क लगाते हैं। एसडीएम ने बताया कि पुलिस को निर्देश दे रखे हैं कि कर्फ्यू क्षेत्र में कोई बाहर नहीं घूमे।

किराना व्यापारी के पॉजिटिव आने पर कांकरोली बस स्टैंड पर दुकान बंद कराई, केलवा के खटीक मोहल्ले में कर्फ्यू

शहर में राजनगर खत्री मोहल्ले में 48 वर्षीय पुरुष, राजनगर छीपा मोहल्ले में किराना व्यापारी और सुंदरचा के डिप्टी खेड़ा निवासी युवक कोरोना संक्रमित हो गया है। यह 2 जुलाई को वापी, गुजरात से आया था। केलवा के खटीक मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोगों के पॉजिटिव आने पर इस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
बीसीएमएचओ डाॅ. राजकुमार खोलिया ने बताया कि राजनगर में छीपा मोहल्ला निवासी 49 वर्षीय किराना व्यापारी की कांकरोली बस स्टैंड के पास दुकान है। इनकी सात दिन से तबियत खराब थी और 2 जुलाई को इन्होंने शर्मा हॉस्पिटल में उपचार करवाया और डॉक्टर की सलाह पर 4 जुलाई को कोरोना की जांच के लिए कमला नेहरु अस्पताल में सैंपल दिया था।

गुरुवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर इनकी कांकरोली बस स्टैंड स्थित दुकान को प्रशासन ने बंद करा दिया। इसी प्रकार सुंदरचा में डिप्टी खेड़ा निवासी 35 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव हो गया। यह युवक गुजरात के वापी शहर में रहता है। 2 जुलाई को यह बस से उदयपुर और इसके बाद टैक्सी से राजसमंद पहुंचा और आरके अस्पताल में जांच करवाई।

इसके बाद इसे होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। 3 अगस्त को इसका सैंपल लिया था। इधर, राजनगर में ही खत्री मोहल्ला निवासी 48 साल का पुरुष को बुखार आने पर 3 अगस्त को आरके अस्पताल में सैंपल लिया था और गुरुवार को इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

केलवा के खटीक मोहल्ले में कर्फ्यू
राजसमंद एसडीएम सुशील कुमार ने एक संशोधित आदेश जारी कर धारा 144 के तहत राजसमंद उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केलवा के केलवा गांव के खटीक मोहल्ला की सीमा के शुक्रवार को तीन व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कर्फ्यू लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में केलवा के क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने से धोली बावड़ी, भील बस्ती, अंबावा, भोई माली कॉलोनी व पालीवाल मोहल्ले की सीमा में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र (लॉकिंग एरिया जनसाधारण का सख़्ती से आगमन निर्गमन निषेध) निषेधाज्ञा लागू की थी।

कोविड केयर सेंटर्स में 139 व्यक्ति भर्ती
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं कोविड केयर सेंटर्स में 139 व्यक्ति भर्ती हैं। इनमें से आरके अस्पताल में 6, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 9, देवगढ़ में 9, चारभुजा में 15, आमेट में 4, भीम में 15, नाथद्वारा में 58, नाथद्वारा में 3, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार में 15, उदयपुर में 3, अन्य राज्यों में 2 व्यक्ति भर्ती हैं। अब तक 550 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिनको संस्थागत आइसोलेशन से छुट्टी दे दी है तथा कोरोना एक्टिव केस 104 हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kirana businessman of Rajnagar, 6 people including 5 people of same family in Deogarh, 16 new positives including 3 members of same family from Kelwa


टिप्पणियाँ