युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े, 4 जने घायल

गांव नकचा का बास में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षो में लाठी फरसे चल गए। जिसमे दोनों पक्षो के चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नकचा का बास निवासी इस्माइल ने मामला दर्ज कराया दो दिन पूर्व गाँव के ही इरफान ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी थी।

इसका उलाहना देने पर इरफान, शरीफ, नामिल, यूसुफ, जुबेर, अबरार वगैराह 17 जनों ने घर पर लाठी फरसों से हमला कर दिया। जिससे उमरदीन व अरफीन घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से नकचा का बास निवासी जुबेर ने मामला दर्ज कराया कि बीती शाम को वह अपने घर बैठा था कि उस्मान, जुहरु, कल्लू, निक्की वग़ैरह 24 जने आए व उसके व परिजनों के साथ बुरी तरह लाठी फरसों से मारपीट की।

इससे भतीजा अपसार व मेंमसरी घायल हो गए। आरोपी घर मे रखे 2 लाख 35 हजार रुपए नगद, 2 किलो चांदी व 20 ग्राम सोने से जेवर लूट कर ले गए। बाद में घायल अपसार को भरतपुर रैफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ