युवती को गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए, 4 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

लूणकरणसर के मकड़ासर गांव में चार लोग मिलकर युवती को जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे घर के पास पटककर फरार हो गए। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 अगस्त की रात को भाटों का बास निवासी भंवरलाल ब्राह्मण कोलासर निवासी रोहित उपाध्याय और दो अन्य उसे डरा-धमकाकर गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे घर के पास पटक कर फरार हो गए।


इससे पहले नवंबर, 19 में उसके पड़ोसी के घर में शादी थी। वहां से वह अपने घर लौटी तो रात के समय भंवरलाल उसके पीछे आया और उससे जबरन दुष्कर्म किया था। उसके बाद वह परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा था। पिछले दिनों उसने डरा-धमकाकर देर रात घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ