कहासुनी में चौकीदार की हत्या कर शव नदी में फेंका, 4 गिरफ्तार

कहासुनी और लोहा चोरी करने के आरोप लगाने से नाराज 4 मजदूरों ने चौकीदार की हत्या की थी। लाश को छुपाने के लिए पत्थरों के साथ बांधकर द्रव्यवती नदी में फेंक दिया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने 15 जुलाई को गोनेर में निर्माणधीन बागड़ा समाज धर्मशाला के चौकीदार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकीदार छाजूराम की 16 जुलाई को गोनेर रोड पर द्रव्यवती नदी में लाश मिली थी।

आरोपियों ने शराब के नशे में देर रात चौकीदार की हत्या कर पत्थरों के साथ लाश को नदी में डाल दिया था। गिरफ्तार आरोपी दिनेश मांझी, सूरज, फाल्गुन और चन्दन गया बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया की निर्माणधीन बिल्डिंग में पानी का छिड़काव करने के लिए मोटर चलाने की बात को लेकर चौकीदार और मजदूरों में कहासुनी हुई थी।

इसके बाद 1 आरोपी की पत्नी के साथ चौकीदार को देखने के आरोप लगे थे। तभी चारों आरोपियों ने शराब पी और देर रात चौकीदार के हाथ बांधे और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को छुपाने के लिए पत्थर बांधकर द्रव्यवती नदी में फेंक दिया। मृतक की बाइक को भी नदी में डाल दिया।

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा
सांगानेर सदर इलाके में रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म के आरोपी सुरेश को सोमवार को सांगानेर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ