सावधान! जाेधपुर समेत नाै जिलों में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, नागाैर के मेड़ता में पिछले 24 घंटे में 4.6 इंच बारिश
प्रदेश के नाै जिलाें में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। माैसम विभाग ने बीकानेर, जाेधपुर, जैसलमेर, नागाैर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालाैर, पाली में 18 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जयपुर में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में अब तक 289.22 मिमी बारिश हाे चुकी है, जाे 19.1% कम है। रविवार काे नागाैर के मेड़ता में सबसे ज्यादा 115 मिमी पानी बरसा। नागाैर, बाड़मेर, पाली, चित्ताैड़गढ़ और सीकर जिले में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हुई।
सबसे ज्यादा नागाैर जिले के मेड़ता में 115 मिमी पानी बरसा। इसके अलावा भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर सहित कई इलाकाें में भी जमकर बारिश हुई।
प्रदेश: 9 लोगों की मौत
बारिश से प्रदेश में अलग-अलग जगह 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें अलवर के 4, टोंक व कानोता के 2-2 और भरतपुर का एक शामिल है। वहीं, जयपुर में दो दिन पहले भारी बारिश की वजह से बहे युवक का शव बरामद हुआ। उधर, लगातार आवक से बीसलपुर बांध का जलस्तर 312.80 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। 9 अगस्त के बाद से अब तक 22 सेमी आवक हाे चुकी है। बांध 315.50 आरएल मी. में भरता है।
नप की लापरवाही से खुला था नाला, बारिश में दिखा नहीं, दाे मासूमों की बहने से माैत
शहर में रविवार शाम काे मूसलाधार बारिश के दाैरान नगर परिषद की लापरवाही के कारण कचहरी राेड स्थित नाले में बहने से दाे मासूम भाइयाें की माैत हाे गई। लाेगाें की मदद से इन बच्चाें काे नाले से बाहर निकाला गया। शहर में दाे घंटे के दाैरान 78 मिमी पानी बरसा। उधर और नलदेश्वर व भिवाड़ी में भी कुंड में डूबने से एक युवक व एक किशोर की जान चली गई। शहर में लादिया बाग माेहल्ला निवासी राजेश उर्फ लाेकी राजपूत के दाे बेटे 10 वर्षीय आलाेक व 6 वर्षीय राजू उर्फ राजवीर शाम करीब 6 बजे अपने घर के बाहर गली में बरसात के पानी में नहा रहे थे।
नहाते हुए दाेनाें भाई गली के माेड़ तक पहुंच गए। मूसलाधार बारिश हाेने के कारण सड़क पर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। सड़क किनारे खुला नाला था। बरसात के पानी में नाला दिखाई नहीं देने से 6 साल का राजवीर नाले में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़ा भाई आलाेक भी नाले में गिर गया। दाेनाें भाई नाले में बहने लगे। इसी दाैरान उनका बड़ा भाई साहिल घर से आया और शाेर मचाया कि उसके दाे भाई नाले में बह गए हैं। माेहल्ले के लाेगाें ने दाेनाें बच्चाें की तलाश शुरू की।
घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास लाेगाें ने दाेनाें बच्चाें काे अचेत अवस्था में नाले से बाहर निकाला। इलाज के लिए राजवीर काे गीतानंद शिशु चिकित्सालय और आलाेक काे सामान्य अस्पताल ले जाया गया, वहां डाॅक्टराें ने दाेनाें बच्चाें काे मृत घाेषित कर दिया। इन बच्चाें के पिता सब्जी की ठेली लगाकर परिवार का पालन पाेषण करते हैं। घटना के समय बच्चाें के पिता घर पर नहीं थे। माेबाइल पर सूचना मिलने पर घर आए, फिर अस्पताल पहुंचे। काेतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गाैतम ने बताया कि साेमवार काे पाेस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका, युवा माेर्चा के जिलाध्यक्ष पं. जलेसिंह, नगर परिषद सभापति बीना अस्पताल पहुंची। विधायक शर्मा ने मृतक बच्चाें के पिता और भाई काे ढांढस बंधाया। सभापति गुप्ता ने उनके घर जाकर मृतक बच्चाें के पिता और भाई काे ढांढस बंधाया और पीड़ित परिवार काे 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। अलवर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही श्वेता सैनी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दाेनाें बच्चाें के निधन पर शाेक व्यक्त किया है। पीड़ित परिवार काे मुख्यमंत्री राहत काेष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिला कलेक्टर से बात की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ