नहीं थम रहा कहर, जिले में कोरोना के 41 और पॉजिटिव मरीज सामने आए, इनमें सर्वाधिक बयाना में 11 सहित कस्बों में 36 संक्रमित मिले

(आदर्श मधुकर)। भरतपुर जिले में कोरोना का कहर जारी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। ताजा रिपोर्ट में जिले में 41 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक बयाना के 11 पॉजिटिव सहित कस्बों में 36 और शहर में 5 पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3203 हो गई है।

सीएमएचओ डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि एक्टिव केस 478 हैं और 2660 लोग रिकवर हो चुके हैं। इस प्रकार रिकवरी रेट 83.05 प्रतिशत हो गई है। कोविड केयर सेंटर में 220 और आरबीएम अस्पताल में 55 लोग भर्ती हैं। उम्मीद है कि यह भी जल्दी ही ठीक होकर अपने घर लौट जाएंगे। कोरोना से जिले में 65 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में नए 36 संक्रमित

  • बयाना- 11
  • भुसावर- 01
  • सेवर- 03
  • कामां- 03
  • कुम्हेर- 07
  • नदबई- 08
  • नगर - 01
  • रूपवास- 02

शहर में नए 5 संक्रमित निकले

  • नदिया मोहल्ला-01
  • दीनदयाल कॉलोनी- 01
  • विमल कुंज- 01
  • पुष्प वाटिका कॉलोनी- 01
  • रणजीत नगर- 01


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भरतपुर। आरबीएम अस्पताल में लगा कोरोना जांच बूथ।


टिप्पणियाँ