400 करोड़ से अधिक के 6 बड़े प्रोजेक्ट 2020 से 23 तक होंगे तैयार

अभी कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट शहर में हाउसिंग बोर्ड के चल रहे है। शहर के विभिन्न इलाकों में 6 बड़े प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिन पर 400 करोड़ रूपए से अधिक खर्च होंगे । मानसरोवर शिप्रा पथ पर सिटी पार्क बनाया जा रहा जो की सेंट्रल पार्क से भी बड़ा बनेगा और मानसरोवर में ही बहुमंजिला बिल्डिंग में 93 फ्लैट होंगे जिसका इसी साल अक्टूबर में कार्य पूरा हो जाएगा।

प्रताप नगर में कोचिंग हब, सीएम शिक्षक-प्रहरी आवासीय योजना व आगरा रोड नायला में वीकेंड होम डवलप किया जा रहा है। सभी प्रोजेक्ट को पूरी तरह डवलप करने की 2020 से लेकर 2023 तक अवधि तय की गई है।

इन प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम
कोचिंग हब: लागत 231 करोड़, 65 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में होगा डवलप। अभी बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 8 संस्थानिक भवनों के निर्माण के लिए 120 करोड़ के टेंडर आमंत्रित किए गए है।

^ बोर्ड जनहित की परियोजनाएं लेकर आया है। हमारा प्रयास है कि अच्छी गुणवत्ता के साथ इन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे लोगों को लाभ मिल सके।
पवन अरोड़ा, हाउसिंग बोर्ड कमिशनर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ