इम्पोर्ट ड्यूटी 4% हुई तो साेना 3,659 रुपय तक सस्ता मिलेगा, वैट 12% कम हो तो 70 रुपए में मिलेगा डीजल
(प्रमाेद कुमार शर्मा) साेना महंगा हाेने से भले आम उपभाेक्ताओं की जेब पर बाेझ बढ़ा हाे, लेकिन सरकार काे एक अप्रैल के मुकाबले अब प्रति दस ग्राम 2,191 रुपए टैक्स ज्यादा मिल रहा है। कीमतें बढ़ने एसजीएसटी के ताैर पर राज्य सरकार काे भी प्रति दस ग्राम 182.50 रुपए ज्यादा मिलने लगे हैं। काबिले गौर है कि साेने पर 12.5% इम्पोर्ट ड्यूटी और 3% जीएसटी है। इस तरह कुल टैक्स 15.5% है।
एक अप्रैल काे साेने पर सरकार काे प्रति दस ग्राम 5,432 रुपए टैक्स मिल रहा था, जबकि अब यह बढ़कर 7,088 रुपए हाे गया है। इसमें से 828 रुपए राज्य सरकार काे मिल रहे हैं। इस तरह एक अप्रैल की तुलना में साेना आयात और बिक्री से सरकार की आय में 40% बढ़ी है।
कारोबार बढ़ेगा, निर्यातकों को फायदा होगा
जैम्स ज्वैलरी एक्सपाेर्ट प्रमोशन काउंसिल और ज्वैलर्स ने सरकार से साेने पर इम्पोर्ट ड्यूटी 12.5 से घटाकर 4% करने की मांग की है। इम्पोर्ट ड्यूटी कम हाेने से साेने की कीमतों में कमी आएगी। कारोबार बढ़ेगा और ज्वैलरी निर्यातकों का पैसा कम फंसेगा। इम्पोर्ट ड्यूटी 4% करने से साेना 3,659 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हाेगा। 8.5% करने पर 1,722 रुपए कम होगा। टैक्स कम हाेने से साेने की तस्करी पर मुनाफा कम हाेगा। इससे तस्करी भी घटेगी।
गोल्ड बिक्री; पहले 200 किलाे अब 50 किलाे
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के मुताबिक काेराेना संक्रमण और कीमतें बढ़ने से जयपुर में साेने का कारोबार 25% रह गया है। पहले रोजाना जयपुर में बुलियन-ज्वैलरी में 200 किलाे साेना बिक जाता था। लेकिन अब बिक्री 50 किलाे रह गई है। निवेश के लिए साेने की मांग है, लेकिन ज्वैलरी कारोबार ठप है।
पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 5 दिन बाद शनिवार को फिर से पेट्रोल के दामों में 4 पैसे की बढ़ोतरी की गई हैं, जबकि डीजल के दाम 2 पैसे घटाए गए हैं। इससे पहले गत 26 जुलाई को डीजल 14 पैसे बढ़ा था। अब प्रदेश में पेट्रोल 87.63 रुपए और डीजल 82.74 रुपए प्रति लीटर हैं।
खास बात यह है कि पिछले दो माह में पेट्रोल व डीजल के दामों में करीब 13 रुपए लीटर तक बढ़ोतरी की गई लेकिन महंगाई के बावजूद राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी नहीं की गई। पड़ोसी राज्यों के मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल व डीजल पर वैट 38% और 28% सबसे ज्यादा है।
दिल्ली ने 13.25% वैट घटाया
दिल्ली में पेट्रोल व डीजल पर 30-30 प्रतिशत वैट था। दो दिन पहले डीजल पर वैट 16.75% कर दिया गया। इससे डीजल के दाम 73.74 रुपए प्रति लीटर के करीब आ गए।
2.25 रुपए रोड सेस में भी कमी की गुंजाइश
एलपीजी फेडरेशन आफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि राजस्थान में पेट्रोल पर 38 और डीजल पर 28 प्रतिशत व प्रति लीटर ईंधन सवा दो रुपए रोड सेस के अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। डीजल पर 12 प्रतिशत वैट कम होना चाहिए और सवा दो रुपए का रोड सेस हटा देना चाहिए। ऐसा होने पर जो वर्तमान में डीजल 82.74 रुपए लीटर पड़ रहा है यह 68 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सस्ता होगा और माल भाड़ा भी कम हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ