वैश्विक महामारी काेविड-19 में भारतीय डाक विभाग भी पार्सल व बैंकिंग सेवाओं से प्रदेश के हर काेने में बैठे लाेगाें की मदद कर रहा है। काेराेना संकट में भी भारतीय डाक विभाग प्रदेश के दूरदराज इलाकाें में काेविड-19 टेस्टिंग किट, वेंटिलेटर्स, मास्क और दवाइयां डिलीवर कर रहा है। साथ ही इस मुश्किल दाैर में भी बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लाेगाें काे सुविधा देने के लिए 3.86 लाख नए खाते खाेले है।
डाक विभाग के राजस्थान में 10 हजार 303 डाकघराें में 20 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे है। जब लाॅकडाउन के दाैरान सभी यातायात सुविधाएं ठप हाे गई थी तब भी डाकविभाग ही प्रदेश के हर काेने में मेडिकल किट पहुंचाने में मदद कर रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ