जिले में बुधवार को 833 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 34 कोरोना पाॅजिटिव आए। संक्रमिताें का आंकड़ा 3292 पहुंच गया है। इनमें से 2824 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब 434 केस एक्टिव हैं। इधर, सुमेरपुर के बसंत हनुमान चाैक निवासी 70 वर्षीय मरीज की जाेधपुर के एमजीएच में माैत हाे गई। जिले में कोरोना से यह 36वीं मौत है। कलेक्टर अंशदीप ने बताया बुधवार को जैतारण में 10, सुमेरपुर में 9, साेजत में 7, रानी में 6 और रायपुर में 2 मरीज सामने आए।
एक ही परिवार के 4 पॉजिटिव
निमाज के प्रजापति माेहल्ला निवासी युवक 6 दिन पहले पाॅजिटिव आया था। बुधवार काे परिवार में 11 साल की बच्ची सहित दो महिला व एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सुमेरपुर में एसबीआई बैंक की पाेस्ट ऑफिस राेड की शाखा में 5 नए मरीज मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ