हाउसिंग बोर्ड के 302 आवास बिके, 51.41 करोड़ रुपए का राजस्व मिला ,योजना में 2600 से ज्यादा मकानों की बिक्री

बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी को किश्तों में आवास योजना का यह बुधवार भी सुपर रहा। हाउसिंग बोर्ड के इस बुधवार को प्रदेश में 302 आवास बिके, जिससे 51.41 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। हाउसिंग बोर्ड कमीशनर पवन अरोड़ा ने बताया की जयपुर वृत्त प्रथम में 37 आवास बिके, जिससे बोर्ड को 6.28 करोड़ रूपए का राजस्व मिला, जयपुर वृत्त द्वितीय व तृतीय में 63 आवास बिके, जिससे बोर्ड को 23.10 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। इसी तरह जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 18 आवास बिके, जिससे बोर्ड को 1.94 करोड़ रूपए का राजस्व मिला।

कोटा वृत्त में 52 आवास बिके, जिससे 5.50 करोड़ रूपए का राजस्व मिला, उदयपुर वृत्त में 19 आवास बिके, जिससे 2.50 करोड़ रुपए का राजस्व मिला, बीकानेर वृत्त में 66 आवास बिके, जिससे 5.71 करोड़ रूपए का राजस्व मिला और अलवर वृत्त में 47 आवास बिके, जिससे बोर्ड को 6.38 करोड़ रूपए का राजस्व मिला।

अरोड़ा ने बताया कि अभी तक इस योजना में 2600 से अधिक मकान बेचकर लगभग 400 करोड़ रूपए से अधिक राजस्व प्राप्ति का अुनमान है। गत 10 माह में बोर्ड द्वारा 5 हजार से अधिक सम्पत्तियां बेचकर, 1100 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


टिप्पणियाँ