डूंगर में 3015 और एमएस कॉलेज में 968 आवेदन

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्नातक प्रथम वर्ष में डूंगर कॉलेज में 3880 और एमएस कॉलेज में 1364 सीटों पर स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा। डूंगर कॉलेज में प्रवेश के लिए अब तक 3015 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि एमएस कॉलेज में 968 आवेदन हुए हैं।

डूंगर कॉलेज में कॉमर्स में नंबर ऑफ आवेदन की संख्या बहुत कम है। इस फैकल्टी में निर्धारित सीटों के मुकाबले 50 फीसदी आवेदन भी प्राप्त नहीं हुए हैं। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी ने बताया कि ओबीसी, एमबीसी एवं नाॅन क्रीमीलेयर वर्ग के आवेदकों को प्रवेश फाॅर्म के साथ अपना जाति प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

जाति प्रमाण-पत्र एक जुलाई 2017 से पहले का नहीं होना चाहिए। साथ ही जिन विद्यार्थियों का प्रमाण-पत्र एक जुलाई 2017 से 30 जून 2019 तक का बना हुआ उन्हें शेड्यूल भी प्रमाण-पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है। आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रमाण-पत्र एक अप्रैल 2020 के बाद का ही मान्य होगा।
डूंगर कॉलेज में आवेदन
बीए- 2200 1973
बीकॉम- 800 335
बीएससी- 880 707

एमएस कॉलेज में आवेदन
बीए- 900 630
बीकॉम- 200 135
बीएससी- 264 203



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ