किचन व कमरा तैयार करने को टेंडर, 30 आवेदन मिले

सरकार की घाेषणा के बाद जयपुर नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज में इंदिरा रसाेई चालू करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। निगम ने 20 जगह चिह्नित की है और यहां किचन व एक-एक कमरा बनाने के लिए अलग-अलग फर्माें काे टेंंडर जारी कर दिए है।

इसमें 30 से ज्यादा संस्थाओं ने आवेदन किए है। दरअसल 20 अगस्त से इंदिरा रसाेई चालू करनी है। इसमें जरूरतमंदाें काे 12 रुपए में खाना मिलेगा। भाेजन का मेन्यू जिला स्तर पर बनी कमेटी द्वारा तय किया जाएगा। आदेशाें के अनुसार हैरिटेज निगम के सिविल लाइन जाेन, किशनपाेल जाेन, हवामहल जाेन, आदर्शनगर जाेन में और ग्रेटर निगम के विद्याधर नगर जाेन, मालवीयनगर जाेन, झाेटवाड़ा जाेन में रैन बसेरों के पास इंदिरा रसाेई चालू की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ